अटलजी के सम्मान में PM मोदी ने जारी किया 100 रुपये का स्मारक सिक्का
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज PM मोदी ने 100 रु. का स्मारक सिक्का जारी किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र वाला 100 रु. का सिक्का केंद्र ने उनके जन्मतिथि से ठीक पहले जारी किया है। संसद के एनेक्सी भवन में आयोजित समारोह में ये सिक्का जारी किया गया। इसका वजन 35 ग्राम है। सिक्के के एक सिरे पर अटलजी के नाम के साथ उनका चित्र है। नाम अंग्रेजी और देवनागरी में लिखा है। तस्वीर के नीचे उनके जन्म का साल 1924 और मृत्यु का साल 2018 लिखा है।
