आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा को PM मोदी ने दी मेट्रो समेत कई सौगातें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले PM मोदी ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा को आज बड़ा तोहफा दिया। PM मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इनमें नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन ऑफ मेट्रो और ग्रेटर नोएडा स्थित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान शामिल हैं। इसके अलावा खुर्जा और बक्सर पावर प्लांट का भी शिलान्यास वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया गया। इसके मौके पर CM योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
