नक्सलियों ने दूरदर्शन के कैमरामैन की मौत पर जताया खेद, दिए ये बयान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
माओवादियों ने दंतेवाड़ा के नीलावाया हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन अचुत्यानंद साहू की मौत पर खेद जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और पुलिस के अधिकारियों ने मीडिया के ज़रिए घटना को दूररदर्शन की टीम पर हमला बताकर दुष्प्रचारित कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। पत्रकार उनके दुश्मन नहीं मित्र हैं। माओवादियों ने लोगों से अपील की है कि कभी भी संघर्ष क्षेत्र में पुलिस के साथ न आएं। खासकर चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी।
