केरल नन दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दर्ज किया बिशप के खिलाफ मुकदमा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Live Law
केरल नन दुष्कर्म मामले में पुलिस ने हलफनामा दायर कर दिया है। पुलिस ने अपने हलफनामे में कहा है कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत है कि नन के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया है।इस मामले की अगली सुनवाई 24 सितम्बर को होगी। केरल पुलिस ने आरोपी बिशप पर इंडियन पीनल कोड की धारा 342, 376 (2)(के), 376 (2) (एन), 377 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। वैकोम के DSP ने केरल हाईकोर्ट में दाखिल कर बताया कि बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने ही इस घटना को अंजाम दिया।
