नक्सलियों की सच्चाई को लेकर पहली बार फिल्म बना रही पुलिस
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों की कारगुजारी को अब फिल्म के जरिए आदिवासियों को दिखाया जाएगा। फिल्म में नक्सलियों के आतंक और उनकी दमनकारी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा। खास बात ये है कि इस शॉर्ट फिल्म के सारे किरदार जिला पुलिस बल के जवान और अधिकारी ही हैं। फिल्म का नाम 'नई सुबह का सूरज' है। फिल्म के निर्माता जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव हैं तथा निर्देशक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार है।
