इंडोनेशिया: पूछताछ के दौरान पुलिस ने गले में डाल दिया सांप, फिर जो हुआ...
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोशल मीडिया पर इंडोनेशियाई पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक संदिग्ध से उसका गुनाह कुबूल करवाने के लिए पुलिसवालों ने उसके गले में जिंदा सांप लपेट दिया। विडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक मौके पर पुलिस अधिकारी युवक के मुंह में साप डालने की कोशिश कर रहा है। वहीं ये घटना सामने आने के बाद पुलिस ने माफी मांगी है। साथ ही इस पूछताछ में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी बात की है।
