पोंजी स्कैम के सरगना ने स्वीमिंग पूल के नीचे छुपा रखा था 303 किलो सोना, चौंक गए अफसर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
30,000 लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले आईएमए ज्वैलर्स के संस्थापक मंसूर खान के बेंगलुरू स्थित घर से एसआईटी ने 303 किलो नकली सोने के बिस्किट बरामद किए। चौंकाने वाली बात ये है कि उसने 5,880 नकली सोने के बिस्किट स्वीमिंग पूल के नीचे छुपा रखे थे। मंसूर को दिल्ली पुलिस ने दुबई से लौटते वक्त नई दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था। मामले में अबतक 25 गिरफ्तारियां हुईं।
