पूर्वांचल में बारिश से बुरा हाल, गाजीपुर में सड़क 15 फीट नीचे धसी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Social Media
पिछले कुछ दिनों से पूर्वांचल में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। आम जनजीवन पूरे तरीके से अस्त व्यस्त हो चुका है। 48 घण्टे से हो रही लगातार बारिश से मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर,वाराणसी, भदोही, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया में काफी बुरा हाल है। दर्जनों मकान गिर चुकें है जिसमे दबकर 32 लोगों की मौत हो चुकी है। गाजीपुर में तो बारिश से एक सड़क 15 फीट नीचे धंस गई है।
