प्रजनेश गुणेश्वरन ने सैड्रिक मार्सेल स्टेब को हराया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
प्रजनेश गुणेश्वरन ने जर्मनी के सैड्रिक मार्सेल स्टेब को 6-3, 6-4 से हराकर एटीपी विनस्टन सलेम टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। अब दूसरे दौर में उनका सामना फ्रांस के बेनोइट पियरे से होगा। दोनों के बीच यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले इसी साल इंडियन वेल्स में प्रजनेश ने पियरे को हराया था। वहीं दिविज शरण और रोहन बोपन्ना की जोड़ी पहले दौर में हारकर बाहर हो गई।