x

फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, डीजल 80 तो पेट्रोल हुआ 91 पार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। गुरुवार को एक बार फिर से तेल के दाम बढ़े। दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 20 पैसे महंगा हुआ। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 84 रु. और डीज़ल 75.45 रु. प्रति लीटर बिका। वहीं मुंबई में डीजल 80 के पार पहुंच गया। जबकि पेट्रोल 91.34 रु. प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 85.80 व डीजल 77.30 है। इसके साथ ही चेन्नई में पेट्रोल 87.33 और डीजल 79.79 प्रति लीटर बेचा जा रहा है।