पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज है 86 वां जन्मदिन, पीएम मोदी-राहुल ने दी बधाई
Kapil Chauhan
News EditorImage Credit: shortpedia
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 86 वां जन्मदिन है। उनका जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। 10 साल के कार्यकाल के दौरान मनमोहन सिंह की चुप्पी पर कई सवाल उठे, लेकिन यही सादगी उनकी सबसे बड़ी विशेषता भी रही। पीएम मोदी ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। PM मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।