प्रधानमंत्री मुद्रा योजना धोखाधड़ी का शिकार, दोषी मिले 103 अफसर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्र सरकार ने संसद में माना कि PMMY (प्रधानमंत्री मुद्रा योजना) में धोखाधड़ी हुई। सरकार ने माना- PMMY में अबतक धोखाधड़ी के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए। हालांकि, सरकार ने मामले में दोषी 103 अफसरों पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं वित्त मंत्री ने एक सवाल के जवाब में बताया कि- 21 जून 2019 तक योजना के तहत 19 करोड़ से अधिक लोगों को लोन दिया गया है।
