x

वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करेंगे पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल पर सस्पेंस बरकरार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: The Hindu

वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में होने वाले पहले टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ का डेब्यू करना तय है। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट के लिए अपने 12 खिलाड़ियों का ऐलान किया है जिसमें पृथ्वी शॉ का भी नाम है। पृथ्वी राजकोट टेस्ट में केएल राहुल के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। वहीं वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी पृथ्वी शॉ ने 3 शतक ठोके थे।