छेड़खानी की रिपोर्ट नहीं लिखने पर प्रियंका का हमला, वीडियो शेयर कर बोलीं- ये है योगी की पुलिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
प्रियंका गांधी ने यूपी के एक थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट लिखाने गई लड़की से पुलिस द्वारा बुरे बर्ताव करने पर जमकर आलोचना की। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की से थाने में ऐसा व्यवहार हो रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव। वीडियो में एक पुलिसकर्मी लड़की के पहनावे पर सवाल उठाता है।
