L&T Infotech को रोकने के लिए Share Buyback करेंगे Mindtree के Promoters
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Mindtree ने शेयर बायबैक पर विचार करने के लिए इस हफ्ते बोर्ड मीटिंग बुलाई है। दरअसल Mindtree मुंबई की L&T Infotech को ये मौका नहीं देना चाहती कि वो इसके जबरन अधिग्रहण की कोशिश करे। Mindtree ने शेयर बाजारों को बता दिया है कि उसकी बोर्ड मीटिंग 20 मार्च को होगी, जिसमें शेयर बायबैक पर विचार किया जाएगा। बेंगलुरु की इस कंपनी ने इससे पहले 2017 में बायबैक किया था।
