नीरव मोदी की 5 देशों में 637 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
PNB स्कैम के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ भारत समेत 5 देशों में बड़ा ऐक्शन लिया गया है। नीरव मोदी और उसके परिवार की 637 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है। ED के मुताबिक नीरव मोदी की प्रॉपर्टी, जूलरी, फ्लैट्स और बैंक बैलेंस को भारत, ब्रिटेन और अमेरिका समेत अन्य देशों में जब्त किया गया है। बता दें इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मेहुल चौकसी के साथ-साथ अन्य आरोपी आदित्य नानावटी के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है।
