हांगकांग एयरपोर्ट पर जमे प्रदर्शनकारी, ट्रंप का दावा- बॉर्डर की ओर बढ़ रही है चीनी सेना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि चीनी सरकार हांगकांग की सीमा की ओर अपनी सेना बढ़ा रही है। ट्रंप ने ये दावा ऐसे वक्त में किया है, जब हांगकांग में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने एयरपोर्ट का घेराव किया हुआ है, जिससे पिछले दो दिनों से कई फ्लाइट पर असर पड़ा। बौखलाए चीन ने बख्तरबंद गाड़ियां तैनात की।
