पुलवामा हमला: जैश के 2 आतंकी सहारनपुर में देवबंद के हॉस्टल से गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को आज UP के सहारनपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक आतंकी शाहनवाज कुलगाम और दूसरा आतंकी अहमद मलिक पुलवामा का रहने वाला है। छात्र बनकर रह रहे दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी देवबंद के हॉस्टल से हुई है। शाहनवाज जैश-ए-मोहम्मद का एक्टिव मेंबर है, जो नए लोगों की भर्ती के लिए भारत आया था। दोनों के पास से 32 बोर का पिस्टल मिला है, 30 जिंदा कारतूस मिले हैं।
