PAK का बच्चा है जैश-ए-मोहम्मद, ISI का ही है हमले में हाथ- Indian Army
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान का ही एक बच्चा है, जैश जो भी करता है वह पाकिस्तानी सेना के कहने पर ही करता है; ये कहना है सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजीएस ढिल्लन का, जोकि चिनार कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल हैं। साथ ही ढिल्लन ने पाक को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि यहां कितने गाजी आए और कितने चले गए। जो भी आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसेगा, वो मरेगा। सेना पुलवामा में आंतकियों का सफाया करने पर आमादा है।
