सेना ने बताया; पुलवामा अटैक के मास्टरमाइंड समेत 18 आतंकी 21 दिन में ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कश्मीर में भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते 21 दिनों में कुल 18 आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गए इन आतंकियों में पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मुदस्सिर और 8 पाकिस्तानी दहशतगर्द शामिल हैं। कश्मीर घाटी में सेना,पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में GOC केजेएस ढिल्लन ने ये जानकारी दी। मारे गए आतंकियों में 6 जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर हैं।
