पुलवामा: 55 राष्ट्रीय राइफल्स के 4 जवान शहीद, आतंकियों से मुठभेड़ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा स्थित पिंगलान में बीती रात से मुठभेड़ जारी है। जहां CRPF काफिले पर हुए हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के टॉप 3 कमांडर्स फंसे हुए हैं। मुठभेड़ के बाद पुलवामा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 14 फरवरी को पुलवामा में ही CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था। जिसमें CRPF के 44 जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हुए। इस घटना के बाद सेना और सुरक्षाबल एक्शन में हैं। चारों शहीद 55 राष्ट्रीय राइफल्स के थे।
