पुलवामा मुठभेड़: मैं बड़े भाई के नाते कहता हूं, वापस चले जाइए...
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Facebook
पुलवामा मुठभेड़ का एक विडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों से वापस जाने की अपील कर रहा है। पुलिसकर्मी लोगों से अपील कर रहा है कि मैं पुलवामा पुलिस की तरफ से आपसे कहना चाहता हूं कि आपकी जान हमारे लिए निहायती कीमती है। मैं आपका बड़ा भाई होने के नाते आपको खबरदार करता हूं, आप जज्बात से मत काम लीजिए, वापस चले जाइए। इस बीच आतंकियों ने मुठभेड़ कर रहे सुरक्षाबलों पर स्थानीय लोगों द्वारा पत्थरबाजी की जा रही है।
