वर्ल्ड हेरिटेज साइट हंपी में विष्णु मंदिर के खंभे गिराने वालों पर चला कोर्ट का हंटर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
कर्नाटक में यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट हम्पी में एक पत्थर के खंबे को गिराने और छतिग्रस्त करने के आरोप में स्थानीय कोर्ट ने 4 लोगों पर 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है और साथ में उनसे पिलर को फिर से खड़ा करने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही अदालत ने दोषियों को आदेश दिया कि वे उसके गिरे हुए पिलर्स पर फिर से नक्काशी करें। आर्कियॉलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों से ये सभी काम कराए गए।
