अमृतसर ट्रेन हादसा: कैप्टन ने दिए 61 लोगों की मौत के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभी हाल फिलहाल में खबर सामने आ रही है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर ट्रेन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और इसके साथ ही उन्होंने 4 हफ्ते में रिपोर्ट जमा कराने की बात भी कही है। इससे पहले सीएम कैप्टन अमरिन्दर सिंह ट्रेन हादसे में घायल लोगों का हाल जानने के लिए शहर के विभिन्न अस्पताल गये और इसके बाद सीएम अमरिंदर सिंह दुर्घटना स्थल का मुआयना भी किया। बता दें ये हादसा बीती रात रावण दहन के दौरान हुआ।
