पंजाब: बरनाला में फोम फैक्ट्री में लगी भयानक आग, फट रहे हैं गैस सिलेंडर, दहशत में लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
पंजाब के बरनाला-मोगा रोड पर एक फैक्ट्री में भयानक आग लगी है। इस फैक्ट्री में 40 के करीब वर्कर है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। आग लगने के कारण करोड़ों के नुकसान होने का अनुमान है। बता दें फैक्ट्री में आग के कारण वहां रखे गैस सिलेंडर धमाका करके फट रहे हैं। इन धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दे रही है। इससे आसपास के गांवों के लोग सहमे हुए हैं। आस पास गांव के लोग भी आग बुझाने में जुटे हैं।
