पंजाब: फिरोजपुर में BSF के हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी जासूस, पूछताछ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है। BSF ने उसके पास से एक पाकिस्तानी सिम के साथ मोबाइल फोन बरामद किया है। उसे पाकिस्तान स्थित 6 व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल बताया जा रहा है। 21 साल के इस जासूस को बॉर्डर के पास पकड़ा गया है और उसकी पहचान मोहम्मद शाहरुख के रूप में हुई है। वह मुरादाबाद का रहने वाला है। ऐसी गतिविधियों में आतंकियों का हाथ सामने आता रहा है। UP के देवबंद में भी जैश के 2 आंतकी ऐसे ही सामने आए थे।
