'तेजस' उड़ाकर पीवी सिंधु बनी देश की पहली महिला Co-Pilot
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने एयरो इंडिया 2019 के चौथे दिन लड़ाकू विमान 'तेजस' में उड़ान भरने के साथ इतिहास रच दिया। तेजस में उड़ान भरने के साथ ही वो भारत की पहली महिला सह-पायलट बन गई हैं। अब तक इस विमान में किसी महिला ने उड़ान नहीं भरी है। बता दें एयरो इंडिया का चौथा दिन महिला दिवस के तौर मनाया जा रहा है। जिसके चलते ये सब संभव हो सका। पीवी सिंधु ने यलहंका एयरफोर्स बेस से उड़ान भरी। इसके लिए पहले ही सभी तैयारियां कर ली गई थीं।
