x

#MeToo: देश में कम ही लोग करते हैं महिलाओं की इज्जत- पीवी सिंधु

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ANI

ओलिंपिक मेडल विजेता और दुनियाभर में देश का नाम रोशन करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने #MeToo और देश में महिलाओं के प्रति लोगों के रवैये पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में महिलाओं को खूब सम्मान मिलता है, जबकि यहां कम ही लोग इसका ध्यान रखते हैं। भारत में लोग कहते हैं कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, लेकिन कम ही लोग महिलाओं का सम्मान करते हैं। वो हैदराबाद में पुलिस के एक कार्यक्रम में बोल रही थीं।