सोनू सूद ने बताया, बदलेगा पीवी सिंधु की बायोपिक का क्लाइमैक्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया। खबर उनकी बायोपिक से है। सिंधु के गोल्ड जीतने पर एक्टर और फिल्ममेकर सोनू सूद ने बताया कि पीवी सिंधु की बायोपिक का क्लाइमैक्स बदलेगा क्योंकि उनकी बायोपिक गोल्ड जीतने से पहले लिखी जा चुकी थी। इसके क्लाइमैक्स पर राइटिंग दोबारा होगी और इसमें उनके गोल्ड जीतने की कहानी जुड़ेगी। जल्द लीड एक्ट्रेस के नाम की भी घोषणा होगी।
