x

ओलंपिक के पहले पीवी सिंधु की कोच ने दिया इस्तीफा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

पीवी सिंधु का वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान मार्गदर्शन करने वाली भारत की महिला एकल बैडमिंटन कोच किम जी ह्युन ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। किम दक्षिण कोरिया की हैं और बुसान में रहती हैं। उनके पति रिची मेर को ‘न्यूरो स्ट्रोक’ आया, जिसके चलते उन्हें न्यूजीलैंड जाना पड़ा। गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में अब एक साल से भी कम का समय बचा है।