आयरलैंड में भारतीय परिवार के साथ नस्लीय टिप्पणी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: wikimedia commons
भारत से आयरलैंड घूमने गए प्रसून भट्टाचार्य और उनके परिवार के साथ ट्रेन के एक कम्पार्टमेंट में एक युवक के द्वारा नक्सली टिप्पणी और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वो युवक शराब के नशे में था और प्रसून के परिवार को देखकर जाति,रंग और राष्ट्रीयता के आधार पर अभद्रता करने लगा। मामले को तूल पकड़ता देख आयरिश रेलवे ने भारतीय परिवार से माफ़ी मांग ली है।
