अनिल से पहले मुकेश अंबानी को मिला था राफेल फाइटर जैट का ऑफर
Kapil Chauhan
News Editor
भारत में चर्चित राफेल फाइटर जैट को लेकर नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक राफेल फाइटर जेट की निर्माता कंपनी डसॉल्ट ने राफेल लड़ाकू विमान बनाने के लिए शुरुआत में मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली RIL की सब्सिडरी कंपनी को अपना पार्टनर चुना था। बाद में जब डिफेंस एवं एयरोस्पेस के क्षेत्र में कदम रखने से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पीछे हट गई थी।उसके बाद साल 2015 में डिफेंस राफेल डील में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पार्टनर कंपनी बनी थी।
