रघुराम राजन ने बढ़ते एनपीए के लिए यूपीए सरकार को ठहराया जिम्मेदार
Kapil Chauhan
News Editor
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बढ़ते NPA के लिए पिछली UPA सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। राजन ने कहा कि घोटालों की जांच में सरकार के निर्णय देरी से लेने के चलते NPA काफी बढ़ते चले गए।बीजेपी सांसद मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति द्वारा लिखे पत्र के जबाव में राजन ने कहा कि बैंकों की ओर से बड़े कर्जों पर कार्रवाई न होने के चलते 2006 के बाद विकास की गति बिलकुल धीमी हो गई। बैंकों की वृद्धि का जो आकलन था, वो गलत साबित हुआ।
