x

राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में खेलीं सबसे ज्यादा Balls, मुश्किल है ये रिकॉर्ड टूटना

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Sportskeeda

BCCI ने 'द वॉल' कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को लेकर कहा है कि- राहुल विश्व क्रिकेट जगत में पहले एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 31,258 गेंद खेली हैं। जो कि किसी क्रिकेटर के द्वारा खेली गई गेदों की अब तक सबसे बड़ी संख्या है। उन्होंने अपने 164 टेस्ट मैचों में 36 शतक, 5 दोहरे शतक, 63 अर्धशतक के साथ 13288 रन बनाए हैं। उनका हाइस्कोर 270 रन था। राहुल की ये जानकारी BCCI के हवाले से मिली है।