राजस्थान: चंबल के डकैत जगन गुर्जर ने महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया, मारपीट भी की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर पर आरोप है कि हालिया धौलपुर में उसने और उसके गैंग ने 3 महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया। इससे पहले गैंग ने महिलाओं-बच्चों से मारपीट भी की थी। वहीं घटना से पहले गैंग के एक सदस्य ने दुकान पर चाय पी और दुकानदार ने उससे पैसे मांगे तो दहशत फैलाने के लिए अगले दिन गैंग के लोग मार्केट पहुंचे और कुछ दुकानदारों की पिटाई करने के साथ फायरिंग भी की।
