राजस्थान: जयपुर जेल में कैदियों में विवाद, पाकिस्तानी कैदी की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर जारी तनाव के बीच राजस्थान के जयपुर सेंट्रल जेल में एक पाकिस्तानी कैदी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। शकर उल्लाह नामक पाकिस्तानी कैदी का अन्य कैदियों के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद उसे मृत पाया गया। विवाद के पीछे की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जयपुर जेल के IG रुपिंदर सिंह के मुताबिक शकर उल्लाह को जासूसी के आरोपों में साल 2011 में जयपुर जेल में लाया गया था।
