राजस्थान: ब्राह्मणों पर टिप्पणी कर फंसे Twitter CEO जैक डॉर्सी, HC ने रोकी गिरफ्तारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times Now
राजस्थान हाईकोर्ट ने ट्वीटर के सीईओ जैक डॉर्सी को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अपनी भारत यात्रा के दौरान महिलाओं के एक समूह के साथ ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी वाला पोस्टर हाथ में लेकर फोटो खिंचवाने पर जोधपुर में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इस केस में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। बता दें जज पीएस भाटी की खंडपीठ ने बीते दिन इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जैक डॉर्सी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी।
