राजकोट टेस्ट: वेस्टइंडीज 181 रन पर ऑल आउट, भारत ने दिया फॉलोऑन का मौका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 649 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जिसके जबाव में वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 181 रन पर ऑल आउट हो गई है। भारत ने आज पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन विंडीज को फॉलोऑन का मौका दिया है। भारत की ओर से मो. शमी ने 2, अश्विन ने 4, जडेजा, उमेश और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट हासिल किए। विंडीज की तरफ से रोस्टन ने 53, कीमो पॉल ने 47 रन बनाए।
