कुलगाम मुठभेड़ में 3 आतंकी ढ़ेर, DSP अमन ठाकुर शहीद, पाक ने राजौरी में किया सीजफायर उल्लंघन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
पाकिस्तान बिना किसी उकसावे के लगातार बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। रविवार को राजौरी जिले में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर तोड़ा गया। भारतीय फौज ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सीजफायर राजौरी के नौशेरा में हुआ। इससे पहले आज कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि एक DSP अमन ठाकुर भी शहीद हो गए, वहीं एक जवान भी घायल हैं।
