रैनबैक्सी के मालिकों के बीच मारपीट, छोटे भाई ने तोड़ा मलविंदर का हाथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Punjab Kesari
रैनबैक्सी के पूर्व मालिक और फोर्टिस हेल्थकेयर के संस्थापक भाइयों मलविंदर और शिविंदर सिंह के बीच मारपीट की खबरें हैं। संपत्ति विवाद में दोनों के बीच मारपीट हुई है। मलविंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके छोटे भाई शिविंदर सिंह ने उनके साथ मारपीट की है। मलविंदर ने एक वॉट्सग्रुप ग्रुप पर फोटो भेजा है, जिसमें उनका हाथ टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। मलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह ने दौलत खूब कमाई पर उसे गंवाने में भी उतनी ही तेजी दिखाई।
