रणवीर सिंह के ट्वीट पर भड़के रेसलर ब्रॉक लेसनर, वकील ने भेजा एक्टर को कानूनी नोटिस
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबले के दौरान एक्टर रणवीर सिंह का ट्वीट अब उनके लिए मुसीबत बनता जा रहा है. जी हां, दरअसल WWE रेसलर ब्रॉक लेसनर के वकील ने भारत की जीत पर रणवीर सिंह द्वारा किए गए Eat. Sleep. Dominate. Repeat. The name is Hardik. Hardik Pandya.ट्वीट पर कॉपीराइट के उल्लंघन की बात कही है और एक्टर को कानूनी नोटिस भेज दिया है. वहीं इस पूरे मामले में एक्टर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.
