रेप के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद अरेस्ट, 14 दिन की न्यायिक हिरासत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रेप के आरोपी बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी हुई। पीड़िता के विडियो जारी करने के बाद से चिन्मयानंद की गिरफ्तारी की मांग हो रही थी। एसआईटी ने उन्हें उनके शाहजहांपुर स्थित मुमुक्षु आश्रम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और आज ही चिन्मयानंद की कोर्ट में पेशी भी हुई। जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा।
