पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगे रेप के आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sky Sports
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेल के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अब उनपर एक अमेरिकी महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने साल 2009 में लॉस वेगास के एक होटल में बलात्कार किया था। हाल ही में महिला के बयान को जर्मनी की एक मैगजीन ने छापा था। हालांकि अब रोनाल्डो के वकील का कहना है कि ये आरोप बेबुनियाद है और इस तरह की रिपोर्ट छापने पर वे मैगजीन पर केस करेंगे।
