जयपुर में रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग, दूसरी ओर अस्पताल में आग से बच्ची की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जयपुर के जेके लोन अस्पताल में आग लगी। एक बच्ची की मौत हुई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लोगों का दम घुटा। एक अन्य मामले में जयपुर के वैशाली नगर थाने में रेप मामले में कार्रवाई ना होने से नाराज रेप पीड़िता ने खुद को आग के हवाले किया। उसकी मौत हुई। पीड़िता का आरोप था कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई ना करके मामला वापस लेने को कहा।
