टेरर फंडिंग मामले में इंजीनियर राशिद को 14 अगस्त तक भेजा गया NIA की हिरासत में
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में सुनवाई के दौरान जम्मू-कश्मीर के लंगेट विधानसभा सीट के पूर्व निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। अब अदालत में उसकी पेशी 14 अगस्त को होगी। बता दें कि शुक्रवार को NIA ने इंजीनियर राशिद को टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया था। इंजीनियर राशिद कश्मीरी व्यापारी जहूर वताली से पैसे लेने का आरोपी है।
