बेंगलुरु में रेव पार्टी का भंडाफोड़, 50 विदेशियों समेत 150 लोग गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बेंगलुरु में आज सुबह 3 बजे सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने एक पब और होटल पर छापेमारी की। छापेमारी में रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस को ये भी पता चला कि परमिट के नियम कानून का उल्लंघन करते हुए पब और होटल में अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं। पुलिस को रेव पार्टी करते 150 लोग पाए गए। इनमें 50 विदेशी नागरिक हैं। वहीं इनके वीजा और पासपोर्ट की जांच चल रही है।
