एक बार फिर टीम इंडिया के कोच बने रवि शास्त्री, 2021 तक रहेंगे पद पर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
टीम इंडिया के कोच को लेकर चला आ रहा लंबा इंतजार आज खत्म हो गया। कपिल देव के नेतृत्व वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने मौजूदा कोच रवि शास्त्री को उनके पद पर बनाए रखने का फैसला किया है। वह 2021 तक टीम इंडिया के कोच होंगे। इससे पहले सीएसी ने कोच पद के लिए 6 नामों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिसमें शास्त्री का नाम सबसे आगे था। शास्त्री तीसरी बार कोच बने हैं।