RBI Credit Policy में बदलाव, घटा रेपो रेट, सस्ता होगा कर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
RBI ने आज हुई मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में रेपो रेट को घटने का फैसला किया है। रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। इसके बाद यह घट कर 6.25 फीसदी पर आ गई हैं। इससे पहले अगस्त 2018 में आरबीआई ने रेपो दर को 0.25 प्रतिशत बढाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया था। गौरतलब है कि रेपो रेट के बढ़ने और बढ़ने से बैंकों का कर्ज महंगा या सस्ता होता है। यह बैठक RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई पहली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक थी।
