RBI ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट घटाई, सस्ता होगा आपका लोन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
RBI ने लगातार दूसरी क्रेडिट पॉलिसी में रेपो रेट घटाया है। RBI ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की है। अब रेपो रेट की नई दर 6% हो गई है। नए वित्त वर्ष 2019-20 की ये पहली मॉनिटरी पॉलिसी है। इसे क्रेडिट पॉलिसी भी कहते हैं। बता दें इसके बाद आपका होम लोन, आटो लोन और पर्सनल लोन सस्ता होने की उम्मीद है। रिवर्स रेपो रेट अब 5.75% होगी।
