RBI ने SBI समेत इन 4 बैंको पर लगाया 5 करोड़ का जुर्माना, जानिए वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
RBI ने देश के चार बड़े बैंकों पर पांच करोड़ का जुर्माना लगाया है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का नाम भी शामिल है। RBI के विभिन्न दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने, अन्य बैंकों से जानकारी साझा करने, खातों के पुनर्गठन सहित अन्य मुद्दों को लेकर इन बैंकों पर यह जुर्माना लगाया गया है। कॉरपोरेशन बैंक पर दो करोड़ रुपये और स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है।
